हिन्दुओं का उत्पीडन हिन्दुओं के शोषण, जबरन धर्मपरिवर्तन, सामूहिक नरसहांर, गुलाम बनाने तथा उनके धर्मस्थलों, शिक्षणस्थलों के विनाश के सन्दर्भ में है। मुख्यतः भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा मलेशिया आदि देशों में हिन्दुओं को उत्पीडन से गुजरना पड़ा था। आज भी भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ हिस्सो में ये स्थिति देखने में आ रही है।
मध्यकाल
इसकी शुरुआत मध्यकाल में अर आक्रांताओ के भारत पर आक्रमण से हुयी जब ७१३ ई: में मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध पर हमला करके राजा दहिर को मारा और सिन्ध के मन्दिरों को तोड कर उनमें स्थापित मूर्तियों को खण्डित कर दिया। [
सोमनाथ मन्दिर के भग्नावशेष, 1869

वर्तमान सोमनाथ मन्दिर का पार्श्व दृष्य
सोमनाथ मन्दिर पर सबसे पहले महमूद गजनवी ने आक्रमण किया था। इसके बाद अनेकों अन्य मुसलमान आक्रान्ताओं ने बार-बार इसका विध्वंश किया। किन्तु हर विध्वंश के बाद हिन्दू शासकों ने इसका पुनर्निर्माण किया।